एबीएन न्यूज नेटवर्क, पांचा (तैमारा), बुंडू, रांची। रांची-टाटा एनएच-33 स्थित अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में महिला कर्मचारियों का आंदोलन वेतन वृद्धि एवं कथित धमकी के विरोध में जारी है।
आज एचआर वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन मजदूरों की मांगों पर कोई संतोषजनक समझौता नहीं हो पाया। देवेन्द्र नाथ महतो की पहल पर आंदोलनकारियों ने फिलहाल सड़क जाम हटा लिया है, लेकिन मजदूरों का आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है।
देवेन्द्र नाथ महतो मजदूरों के हक और न्याय की लड़ाई में उनके साथ डटे हुए हैं। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि वार्ता के माध्यम से उनकी मांगों का उचित समाधान नहीं निकलता है, तो आगे फिर से सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा।