- रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध की सूचना पर पंडरा में ताबड़तोड़ छापेमारी... 11 लोग हिरासत में
5 लाख रूपए और 60 मोबाइल फ़ोन बरामद
टीम एबीएन, रांची। रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध की सूचना पर पंडरा ओपी इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस दौरान 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं, 5 लाख रूपए और 60 मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया। यह छापेमारी पंडरा ओपी क्षेत्र के PARASAR टावर में चल रही है। वहीं तेल मिल गली में भी कार्रवाई की गई।
मौके पर सिटी एसपी, ASP कोतवाली सहित कोतवाली, डेली मार्केट, पंडरा और सुखदेव नगर थाना की पुलिस मौजूद है। पुलिस डिजिटल डिवाइज और दस्तावेजों खंगाल रही है।