Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद पुलिस को मिलीं 45 नई पेट्रोलिंग बाइक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद पुलिस को मिलीं 45 नई पेट्रोलिंग बाइक
विज्ञापन
  • धनबाद पुलिस को मिलीं 45 नई पेट्रोलिंग बाइक
  • उपायुक्त आदित्य रंजन सहित एसएसपी प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। 13 अक्टूबर 2026 को जिले में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण तथा आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस के बेड़े में 45 नई पेट्रोलिंग बाइक शामिल की गई हैं।

मंगलवार को पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इन बाइकों को रवाना किया।

नई बाइकों के शामिल होने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ आपात स्थिति में घटनास्थल तक शीघ्र पहुंचने में मदद मिलेगी।

नई पेट्रोलिंग बाइकों का आवंटन पुलिस की आवश्यकताओं और विभिन्न इकाइयों की कार्यप्रणाली को ध्यान में रखकर किया गया है। इनमें से 18 बाइक सिटी हॉक्स टीम को, 4 बाइक ट्रैफिक थाना को तथा शेष 23 बाइक जिले के अन्य थानों को आवंटित की गई हैं।

सिटी हॉक्स टीम की सक्रियता बढ़ने से शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त को गति मिलेगी। वहीं ट्रैफिक थाना को मिली बाइक से यातायात व्यवस्था की निगरानी, जाम की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में सहूलियत होगी।

अन्य थानों को मिली पेट्रोलिंग बाइक से थाना क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और गतिशीलता बढ़ेगी। किसी घटना, विवाद, आपात सूचना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी कम समय में मौके पर पहुंच सकेंगे। इससे नियमित गश्त को प्रभावी बनाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने में मदद मिलेगी।

तीन चरणों में पहले मिली थीं 147 बाइक: धनबाद पुलिस को इससे पूर्व भी तीन चरणों में कुल 147 नई पेट्रोलिंग बाइक आवंटित की जा चुकी हैं। मंगलवार को 45 नई बाइक मिलने के बाद वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में अब तक कुल 192 नई पेट्रोलिंग बाइक आवंटित की जा चुकी हैं।

लगातार बढ़ रहे पुलिस वाहनों के बेड़े से जिले में गश्त व्यवस्था को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। इसका उद्देश्य पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने के साथ अपराध की रोकथाम और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की व्यवस्था को और मजबूत करना है।

कार्यक्रम के दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, डीएसपी विधि व्यवस्था प्रकाश सोय, डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव, डीएसपी ट्रैफिक रोहित साव समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन