Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 42
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रजिस्ट्री में शिकायत पर अवर निबंधक से मिले बरही विधायक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रजिस्ट्री में शिकायत पर अवर निबंधक से मिले बरही विधायक
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बरही/ हजारीबाग। अवर निबंधन कार्यालय (रजिस्ट्री आॅफिस) में जमीन रजिस्ट्री को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विधायक मनोज कुमार यादव ने आज कार्यालय का औचक दौरा किया। 

इस दौरान विधायक श्री यादव ने अवर निबंधक जोहन टुड्डू से सीधी बातचीत की और रजिस्ट्री प्रक्रिया में आम जनता को आ रही दिक्कतों के त्वरित समाधान पर जोर दिया, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

मौके पर विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि भगवान केसरी जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, पूर्व पसस मेवालाल केशरी, बरही पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन