Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चाईबासा : खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चाईबासा : खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन की मौत
विज्ञापन

झारखंड : ट्रेलर से टकराकर खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा/ जमशेदपुर। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार सुबह एक कार ट्रेलर से आगे निकलने की कोशिश के दौरान उससे टकराकर खाई में गिर गयी, जिसके कारण एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना हटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुडापी में एक रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि कार छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन