Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू में झामुमो ने दी दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू में झामुमो ने दी दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पलामू जिला कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनसंगिनी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। 

सभा की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य सन्नू सिद्दीकी ने की, जहां झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

जिला उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी ने कहा कि रूपी मां का जाना पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है क्योंकि उन्होंने कठिन संघर्ष के दिनों मंक परिवार को संभालकर झारखंड आंदोलन में अदम्य धैर्य का परिचय दिया था। 

जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी ने उनके त्याग, ममता और सादगी को याद करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। केंद्रीय समिति सदस्य चंदन सिन्हा ने कहा कि उनका जीवन त्याग और संघर्ष की जीवंत मिसाल था, जिनका योगदान झारखंड के इतिहास में हमेशा अमर रहेगा। वहीं सुशीला मिश्रा ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में परिवार को संभालने वाली एक माँ का स्नेह और संघर्ष हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा रहेगा।

विज्ञापन