Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : सोनारडीह में दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : सोनारडीह में दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
विज्ञापन

दुर्गा पूजा में शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई, सोनारडीह पुलिस सतर्क 

सोशल मीडिया पर गड़बड़ी दिखे तो पहले पुलिस को दें सूचना, ओपी प्रभारी की अपील 

अफवाहों से बचें, सौहार्द के साथ मनाएं दुर्गा पूजा; सोनारडीह में शांति समिति की बैठक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनारडीह, कतरास। दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सोनारडीह पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। 

इन तैयारियों को लेकर सोनारडीह ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता ओपी प्रभारी साधन कुमार ने की। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गयी। 

सोशल मीडिया पर सूचना देने से पहले पुलिस को करें सूचित 

बैठक के दौरान ओपी प्रभारी साधन कुमार ने सोशल मीडिया से जुड़े लोगों से विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई गड़बड़ी या अप्रिय स्थिति नजर आती है, तो खबर प्रसारित करने से पहले पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। 

उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और बिना पुष्टि के किसी भी सूचना को प्रसारित नहीं करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। 

पूजा पंडालों में सतर्कता बरतने की अपील 

ओपी प्रभारी ने पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत बताई। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों पर ध्यान रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और धार्मिक आस्था का पर्व है। 

इसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना केवल पुलिस की ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों, पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्यों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से नियमों का पालन करने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि सोनारडीह में दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। 

बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों में अनिल कुमार, करमचंद बाउरी, नरेंद्र सिंह, विशाल सिंह, सिद्धांत विक्रम रौनक, अजय रवानी, संजीव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, बबलू शर्मा, अभिषेक तिवारी, एवं सुदेश दास ने अपने-अपने सुझाव साझा किये।

विज्ञापन