Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खुलासा : पलामू में किराया पर रह रहे 18 वर्ष के 2 युवाओं ने ही की थी चोरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खुलासा : पलामू में किराया पर रह रहे 18 वर्ष के 2 युवाओं ने ही की थी चोरी
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। पलामू ज़िले के शहर थाना पुलिस ने 3 माह पहले हुई चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 2 अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ 2 मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों की उम्र 18 वर्ष है। यह दोनों युवक चोरी करने के लिए ही शहर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरुण महथा ने बताया कि पिछले वर्ष 17 अक्टूबर को पांकी रोड में सुरेश सिंह चौक के पास रहने वाले अश्विनी कुमार सिंह के घर से 2 मोबाइल फोन और 47 हज़ार रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रखी थी। इस मामले में दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़ित पक्ष की तरफ से अश्विनी कुमार ने बताया था कि घटना के दिन मां रोज की तरह सुबह करीब 5 बजे घर का दरवाजा खुला छोड़ मॉर्निंग वॉक पर गई थी। इसी दौरान चोर उनके घर में घुसे। मोबाइल व पैसा लेकर फरार हो गए। सुबह में 6:30 बजे अश्विनी की पत्नी उठीं तो देखा कि मोबाइल और पैसा गायब है। मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस को चोरी किए गए 1 मोबाइल के गढ़वा ज़िला के नगर ऊंटारी इलाके में इस्तेमाल किए जाने का पता चला। पुलिस ने वहां पहुंच कर अनूप सिंह को पकड़ा। अनूप ने बताया कि बेटे ने उन्हें यह मोबाइल फोन दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दूसरे युवक को भी पकड़ा गया। दूसरे युवक के पास से दूसरा मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार किया गया एक युवक चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,364