रांची एसएसपी को रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष लखपति कुमार साहू ने गिनायी समस्याएं
टीम एबीएन, रांची। सोमवार को श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर श्री दुर्गा पूजा भंडारा आयोजन समिति के अध्यक्ष सह रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष लखपति कुमार साहू के नेतृत्व में रांची जिला के जिला प्रशासन से रांची के एडीएम धनंजय कुमार एवं के सीनियर एसएसपी राकेश रंजन से मिलकर रांची की पूजा समितियां की समस्या से एवं निदान का प्रयास किया।
श्री मनोकामना श्री हनुमान मंदिर श्री दुर्गा पूजा महा भंडारा 19/10/2026 को दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी से आग्रह किया। भंडारा कार्यक्रम में मंदिर प्रांगण में उपस्थित होकर कुंड के भागी बने रांची एटीएम साहब और रांची सीनियर एसपी राकेश रंजन मंदिर प्रांगण में महाभंडारा का प्रसाद खाने को आने की सहमति दी।
लखपति कुमार साहू ने कहा कि आप दोनों को रांची की जनता की ओर से रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति एवं पदाधिकारी की ओर से आभार व्यक्त किया कि जब से आप दोनों की जोड़ी बनी है तब से रांची में शांति व्यवस्था स्थापित हुई है। पूजा समितियां को सारी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने में आप दोनों का प्रयास जिला प्रशासन का प्रयास हम पूजा समितियां की ओर से सराहनीय है।
साथ ही रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति को और से आभार व्यक्त किया। एडीएम ने वादा किया है कि जो सरकारी सुविधा पूजा पंडाल को हर 1 वर्ष मिलता है उससे बेहतर उपलब्ध करायी जायेगी।
प्रतिनिधि मंडल में महानगर दुर्गा पूजा समिति के भास्कर वर्मा, श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर भंडारा आयोजन समिति के महामंत्री रंजीत उपाध्यक्ष, संदीप साहू, कोषाध्यक्ष दौलत साहू, भोला केसरी, अमित लाल, देवरत्न कुमार एवं अधिकारी उपस्थित रहे।