Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 15 को होगा डांडिया और गरबा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 15 को होगा डांडिया और गरबा
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने कार्यशाला में सीखे नृत्य के गुर 

एबीएन सोशल डेस्क। नवरात्रि के पावन अवसर पर एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं नृत्य श्री डांस स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में 15 अक्टूबर, गुरुवार को रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में संगीतमय डांडिया एवं गरबा नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम अपराह्न चार बजे से शाम सात बजे तक चलेगा। 

आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के साथ लोगों को भक्ति और उत्सव के रंग में सराबोर करना है। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत मंदिर परिसर में एक दिवसीय डांडिया-गरबा कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

कार्यशाला में डांस मास्टर श्रीराम सोनी एवं नृत्य श्री डांस स्टूडियो की निर्देशिका पिंकी सिंह ने प्रतिभागियों को डांडिया एवं गरबा नृत्य की बारीकियां, आकर्षक नृत्य मुद्राएं और पारंपरिक नृत्य की विभिन्न शैलियां सिखायीं। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ अभ्यास किया और आगामी कार्यक्रम के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ एवं नृत्य श्री डांस स्टूडियो की निर्देशिका पिंकी सिंह ने बताया कि आयोजन को आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागी डांडिया एवं गरबा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। 

भजन, भक्तिमय संगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां आयोजन को आध्यात्मिकता एवं सांस्कृतिक उल्लास से परिपूर्ण बनाएंगी। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा। उन्होंने शहरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर नवरात्रि के इस पावन उत्सव का आनंद लेने की अपील की है।

विज्ञापन