एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। मझिआंव-विशुनपुरा मुख्य मार्ग पर करमडीह गांव के समीप रविवार की देर रात पिकअप की टक्कर से सत्येंद्र कुमार रवि (30) की मौत हो गयी, जबकि उनका आठ वर्षीय पुत्र आदर्श उर्फ सिंटू बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
मृतक मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड सात स्थित रैसूआ गांव निवासी सुधन राम के पुत्र थे। वह दशहरा पर घर आए थे। रविवार को बेटे के साथ बहन के घर कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी महावीर अस्पताल के पास पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस फरार चालक और वाहन की पहचान में जुटी है।