- धनबाद : बरोरा थाना परिसर में विधायक मद से लगा हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बरोरा थाना परिसर में विधायक मद से लगा हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने रविवार को किया।
इस अवसर पर विधायक शत्रुघ्न महतो और बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार विमल को पुलिस जनसहयोग समिति की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विधायक श्री महतो ने कहा कि बाघमारा का विकास पहली प्राथमिकता है।
मौके पर बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार, उपप्रमुख रंजीत सिंह, मुखिया अनीता देवी, पुलिस जनसहयोग समिति के सचिव मिथिलेश कुमार, जेके झा, डॉ मुकेश कुमार राय, महेंद्र सिंह, नागेश्वर सिंह, शशि यादव, देवानंद राजभर, गौतम सिंह, जितेंद्र सिंह, छोटन अंसारी, राजेश मिश्रा, अभिषेक सिंह, अनिल चौहान , देवानंद साव, बलिराम चौहान और संजय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।