Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कतरास की अस्मिता बचाने को आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कतरास-कोयलांचल बचाओ समिति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कतरास की अस्मिता बचाने को आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कतरास-कोयलांचल बचाओ समिति
विज्ञापन
  • ई-मेगा प्रोजेक्ट के खिलाफ कतरास बाजार में सघन जनजागरण
  • कतरास की अस्मिता बचाने को आर-पार की रणनीति
  • ​जैसे डीसी रेल लाइन के लिए 3 साल लड़े थे, वैसे ही सबके सहयोग से कतरास के वजूद के लिए भी लड़ेंगे: विनोद कुमार गोस्वामी
  • ​ई-मेगा प्रोजेक्ट रद्द करने और घनी आबादी में खनन रोकने की मांग
  • अनदेखी पर चरणबद्ध उग्र जनआंदोलन की चेतावनी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, ​कतरास। कतरास के अस्तित्व और ऐतिहासिक पहचान की रक्षा को लेकर कतरास-कोयलांचल बचाओ समिति के बैनर तले कतरास बाजार में सघन जनजागरण अभियान चलाया गया एवं बैठक आयोजित कर आंदोलन की अग्रिम रणनीति तय की गई। इस दौरान व्यापारियों, प्रबुद्ध नागरिकों और आम अवाम से सीधा संवाद स्थापित कर बीसीसीएल (BCCL) के प्रस्तावित ई-मेगा प्रोजेक्ट के विनाशकारी दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।

​बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद एवं रेल दो या जेल दो आंदोलन के प्रणेता विनोद कुमार गोस्वामी ने कहा, जिस तरह हमने धनबाद-चंद्रपुरा (डीसी) रेल लाइन को पुन: चालू कराने के लिए जनता के सहयोग से 3 वर्षों तक ऐतिहासिक संघर्ष लड़ा था, ठीक उसी जज्बे और एकजुटता के साथ कतरास की जमीन और वजूद को बचाने के लिए भी अंतिम सांस तक लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति विकास या खनन विरोधी नहीं है, लेकिन कतरास को उजाड़कर और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर थोपा गया विनाश कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​समिति की प्रमुख मांगें

  • ​प्रस्तावित ई-मेगा प्रोजेक्ट को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।
  • ​कतरास बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व घनी आबादी वाले क्षेत्रों को खनन से पूरी तरह मुक्त रखा जाए।
  • ​शत-प्रतिशत वैज्ञानिक बालू भराई (Sand Stowing) के साथ ही सुरक्षित भूमिगत खनन सुनिश्चित किया जाए। 
  • ​भू-धंसान पीड़ितों को उचित मुआवजा और सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास दिया जाए।

​समिति ने बीसीसीएल प्रबंधन एवं प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जनभावनाओं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, तो जनता को साथ लेकर आर-पार का चरणबद्ध उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूर्ण जवाबदेही बीसीसीएल प्रबंधन की होगी।

इनकी रही उपस्थिति

इस जनजागरण अभियान व बैठक में मुख्य रूप से दिलीप तर्वे, अजय विश्वकर्मा,शंकर जायसवाल, तुषार चटर्जी, काजल प्रमाणिक, अनुज सिंह, अरविंद गुप्ता, मनीष चौरसिया, राजेश जायसवाल, राजेश भट्ट, संजीत मोदी, रोहित वर्मन, रामजी हजारी, अजय विश्वकर्मा, अमिताब ठाकुर, किशन पंडित सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक व व्यापारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी कोयलांचल बचाओ समिति, कतरास के विनोद कुमार गोस्वामी (पूर्व पार्षद) ने दी।

विज्ञापन