चुनाव आयोग की धांधली पर राजद में आक्रोश
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 10/10/26 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय जनता दल रॉची जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो के नेतृत्व में चुनाव आयोग द्वारा व्याप्त धांधली, SIR, MMDR BILL, जातीय जनगणना से oBc कॉलम हटाने, सहारा इंडिया का पैसा भुगतान न करने, महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में शर्मा मोड़ धूर्वा से जे पी मार्केट महाराणा प्रताप मैदान तक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव, प्रदेश OBC मोर्चा अध्यक्ष सुनील साहू, गौरी शंकर यादव, संतोष कुमार, मिथुन चौधरी, बिरेन्द्र ठाकुर, विजय राय, राम इकबाल चौधरी, मैनेजर राय, कामेश्वर सिहं, विजय राय, सुधीर सिंह, बुद्ध राज सिहं, उषा यादव, नैना यादव सहित सैकड़ों जनता, कार्यकर्ताओं का महत्ती योगदान रहा।