- नेमरा पहुंचीं धनबाद झरिया विधायक रागिनी सिंह सहित धनबाद मेयर संजीव सिंह
- दिवंगत रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से मिलकर जताई शोक संवेदना!
- कहा दुःख की इस घड़ी में हम सभी सोरेन परिवार के साथ
एबीएन न्यूज नेटवर्क, नेमरा/ झारखंड। झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि किया अर्पित।
उन्होंने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माताजी रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें किया नमन।इस दौरान दोनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी व गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं किया व्यक्त।
इस दुःखद घड़ी में उनके प्रति जताई शोक संवेदना। रागिनी सिंह एवं संजीव सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने का किया कामना।
रागिनी सिंह ने कहा कि माता रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुःखद है। इस अपूरणीय क्षति से मन व्यथित है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन एवं समस्त सोरेन परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दें।
संजीव सिंह ने कहा कि दिवंगत रूपी सोरेन का निधन सोरेन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में हम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन सहित पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य करें।