- 12 एवं 13 अक्टूबर को फेडरेशन ऑफ़ मुस्लिम वूमेन करेगा ऑनर 7.0 वेडिंग एंड फेस्टिव एक्सपो मेला
टीम एबीएन, रांची। फेडरेशन ऑफ़ मुस्लिम वूमेन द्वारा 12 एवं 13 अक्टूबर को आयोजित होगा ऑनर 7.0 वेडिंग एंड फेस्टिव एक्सपो मेला 12 तारीख को दोपहर 1 बजे अंजुमन प्लाजा हॉल में उद्घाटन किया जाएगा।
डॉक्टर सुम्बुल आलम एवं डॉक्टर रोमाना रहमान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे मेले में प्रमुख रूप से कुल 40 स्टॉल लगाए जा रहे हैं।
जिसमें फूड कोर्ट बच्चों के लिए खास प्रतियोगिताएं अन्य आकर्षण भी रहेगी इस आयोजन सफल बनाने में खुशबू खान अध्यक्ष के साथ शमीन फरहा सादिया रेशमा हिना तस्बात्सुम और अन्य सहयोगियों की टीम सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।