Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 79
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कतरास में इस बार दुर्गा पूजा का महा-धमाका!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कतरास में इस बार दुर्गा पूजा का महा-धमाका!
विज्ञापन
  • कतरास में इस बार दुर्गा पूजा का महा-धमाका!
  • 2 करोड़ के भव्य मंदिर में सजेगा नेपाल बाढ़ का दिल दहला देने वाला सीन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास, पंचगढ़ी बाजार। धनबाद जिले में इस बार दुर्गा पूजा का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रहा है श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, केशलपुर रोड, पंचगढ़ी बाजार। समिति ने इस बार इतिहास रच दिया है —2 करोड़ की लागत से बना आलीशान भव्य मंदिर बनकर तैयार है, जिसकी चमक देखने के लिए दूर-दूर से लोग आने वाले हैं।

आँखें चौंधिया देने वाली तैयारी

इस बार पंडाल में सिर्फ माता की मूर्ति नहीं, बल्कि एक पूरा सपनों का संसार सजाया गया है। हजारों झालरों से भव्य लाइट का ऐसा जादू चलेगा कि दिन भी रात लगेगा।आर्टिफिशियल फ्लावर से पूरे मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। 

सबसे बड़ा धमाका- नेपाल बाढ़ के अस्तर में मूर्ति का सीन। जी हाँ, नेपाल में आई तबाही के बीच माँ दुर्गा कैसे शक्ति बनकर खड़ी हैं, ये लाइव दृश्य देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पूरे धनबाद में पहली बार ऐसा थीम!

मीना बाजार और मेले का तड़का

पूजा के साथ-साथ यहाँ भव्य मेला और मीना बाजार का भी आयोजन किया गया है। खाने-पीने से लेकर शॉपिंग और बच्चों के खिलौनों तक सब कुछ मिलेगा।

धनबाद में पहली बार- सभी झूले मात्र 50 रुपये में!

महंगाई के जमाने में समिति ने जनता के लिए बड़ा तोहफा दिया है। मेला में इस बार *50% बंपर डिस्काउंट के साथ मात्र 50 रुपये में झूला चलाया जाएगा।

इस बार मेले का मुख्य आकर्षण है-

  1. जीरो ग्रैविटी झूला- हवा में उड़ने का अहसास!
  2. जल परी झूला- पानी और रोशनी के बीच परियों की दुनिया!

समिति के सदस्यों ने कहा कि पूरा धनबाद जिला में कहीं भी इतने बड़े झूले 50 रुपये में नहीं मिलेंगे। हम चाहते हैं हर गरीब से गरीब बच्चा भी खुशी से झूला झूल सके।

तो इंतजार किस बात का?

नवरात्रि में परिवार के साथ आइए, माँ दुर्गा का आशीर्वाद लीजिए और मात्र 50 रुपये में पूरे मेले का मजा लीजिए।

विज्ञापन