- स्वस्तिक प्लाजा में होगा सबसे बड़ा डांडिया नाइट, तैयारियां जोरों पर
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा / कतरास। नवरात्र के रंग में इस बार कतरास भी सराबोर होने जा रहा है। अर्चिता ब्यूटी पार्लर के सौजन्य से स्वस्तिक प्लाजा में Biggest Dandiya Night का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह डांडिया नाइट 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आयोजित होगी। कार्यक्रम का थीम Lets Celebrate Together... रखा गया है।
प्रवेश शुल्क और पुरस्कार
आयोजन के लिए दो कैटेगरी में टिकट रखा गया है-
- सिंगल पर्सन - 249 रुपये
- कपल के लिए - 449 रुपये
कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की भी व्यवस्था है। इसमें Best Dandiya Performance, Best Dandiya Couple, Best Traditional Dress और Best Dandiya Team को पुरस्कृत किया जाएगा।
आयोजक ने बताया कि इस रात को यादगार बनाने के लिए लाइट, साउंड और सजावट की विशेष व्यवस्था की जा रही है। टिकट बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए Pinkybeautyvibes इंस्टाग्राम या मोबाइल नंबर 6204160036, 6205538526 पर संपर्क किया जा सकता है।