- दुर्गा पूजा में सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था पर रहेगा जोर
- एसपी कतरास व धर्माबांध में शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शहर में शांति बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को कतरास थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन पार्षद मो. शहाबुद्दीन ने किया। ग्रामीण एसपी ने कहा कि झारखंड में कतरास की दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है।
यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर रहेगी। अफवाह फैलाने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को छोटे वाहन नहीं देने की अपील की। कतरास थानेदार प्रवीण कुमार ने कहा कि बैठक में मिले सुझावों पर अमल किया जाएगा। नगर निगम के सिटी मैनेजर रोहित राहुल समद ने पूजा से पहले स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने और व्यापक सफाई अभियान चलाने की बात कही।
बैठक में ननि के राकेश कुमार सिन्हा,बिजली विभाग के जेई देवीलाल सोरेन, पूर्व पार्षद हरि अग्रवाल, छोटू सिंह, श्यामा प्रसाद गुप्ता, पंकज सिन्हा, सुरेंद्र सिंह, रणधीर ठाकुर, प्रिंस शर्मा, उदय वर्मा, एतराम कुरैशी, कमलेश सिंह महेश पासवान चुन्ना यादव, मुन्ना सिद्दीकी ,मो इसराइल, जावेद रजा, मासूम खान, राम वचन पासवान, मुकेश भट्ट, विष्णु चौरसिया, छोटू पासवान, एताउर रहमान, प्रभात मिश्रा, रघुनाथ हजारी, उमाकांत तिवारी सहित विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य व कई ओपी प्रभारी उपस्थित थे।
इधर धर्माबांध ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सोनारडीह से धर्माबांध ओपी तक जर्जर सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उठा। ओपी प्रभारी धीरज कुमार ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने, डीजे नहीं बजाने और शांति बनाए रखने की अपील की। बैठक में नीरज कुमार यादव, सुरेश उरांव, रूपेश कुमार, महानंद रवानी, धीरन रवानी, माथुर प्रसाद रवानी, हुलास रवानी, परमेश्वर रवानी आदि थे।