एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। झारखंड लोहरदगा सहित पूरे भारतवर्ष में कल दिनांक 11/10/26 से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के शुभ अवसर पर पावरगंज स्थित देवी मंदिर से गुदरी बाजार स्थित राम मंदिर एवं मनोकामना मंदिर बरवा टोली तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
इस शोभायात्रा में आकर्षण का मुख्यकेंद्र होगा महाराष्ट्र का सुप्रसिद्ध पुनेरी ढोल एवं नवदुर्गा के स्वरूप में हमारे लोहरदगा की माताएं बहने इसे लेकर जय श्री राम समिति के अध्यक्ष सुनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में एक बैठक की गई।
कल के शोभायात्रा में अधिक से अधिक उपस्थिति को लेकर समीक्षा की गई एवं तैयारी को लेकर चर्चा की गई। जय श्री राम समिति समस्त लोहरदगावासियों से अहवान किया है कि कल कलश यात्रा में सुबह 7:30 बजे सभी सनातनी महिलाएं पुरुष छोटे-छोटे बच्चे पावर गंज से शामिल होकर शोभा यात्रा को सफल बनाएं, जय श्री राम, जय मां दुर्गे, जय भवानी।