Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रूपी सोरेन के निधन पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने जताया गहरा शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रूपी सोरेन के निधन पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने जताया गहरा शोक
विज्ञापन
  • रूपी सोरेन के निधन पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने जताया गहरा शोक

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की पूज्य माताश्री रूपी सोरेन के आकस्मिक निधन पर एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ट्रस्ट के सदस्यों ने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त सोरेन परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का आंचल जीवन की सबसे बड़ी छाया और संबल होता है।

 मां का बिछड़ना ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। इस कठिन एवं दुःखद घड़ी में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं समस्त सोरेन परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शोक व्यक्त करने वालों में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, निर्मल छावनिका, अरविंद अग्रवाल, सुरेश चौधरी, विशाल जालान, दीपेश निराला, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, पुजारी अरविंद पांडेय, सुरेश भगत, ज्ञान शर्मा एवं अंजनी अग्रवाल सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन