- छात्राओं को गोल्ड मेडल के साथ विधायक जयराम महतो को राज्यपाल ने दी पीएचडी की डिग्री
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बीबीएमकेयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने धनबाद पहुंचे झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार. एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.99 छात्राओं को मिला गोल्ड मेडल से सम्मानित किया.इस दौरान विधायक जयराम महतो को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया।
झारखंड में डुमरी विधानसभा के जेएलकेएम विधायक अब डॉ. जयराम महतो कहलाएंगे। आज उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि मिली। पीएचडी पूरी करने के बाद अब उनके नाम के साथ डॉक्टर की उपाधि भी जुड़ गई है।
धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के तृतीय दीक्षांत समारोह में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की।
अंग्रेजी विभाग से पीएचडी की डिग्री हासिल
जयराम महतो ने विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। हाल ही में उन्होंने अपनी थीसिस का अंतिम वाइवा दिया था। इसके बाद विश्वविद्यालय की प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि मिली।
अंग्रेजी विषय में किया शोध
जयराम महतो का शोध अंग्रेजी विषय से संबंधित है। पीएचडी की उपाधि प्राप्त करना उनके शैक्षणिक सफर का एक अहम पड़ाव है। राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के साथ उन्होंने शोध कार्य भी पूरा किया।