Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पीएम विश्वकर्मा योजना पर कार्यशाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पीएम विश्वकर्मा योजना पर कार्यशाला
विज्ञापन
  • पीएम विश्वकर्मा योजना पर कार्यशाला 

डॉ दीपक कुमार घोष 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची द्वारा खूंटी जिले में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार तक पहुंच बढ़ाने के लिए कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरणों, डिजिटल लेन-देन हेतु प्रोत्साहन एवं बाजार संपर्क सहायता के माध्यम से समग्र सहयोग प्रदान करना था

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उद्योग केंद्र, खूंटी के सभागार में मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ज्योत्सना गुड़िया, सहायक निदेशक एवं कार्यक्रम संयोजक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची ने उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।

 उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा से अवगत कराते हुए बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यवसायों में कार्य करने वाले कारीगरों एवं शिल्पकारों को शामिल किया गया है। उन्होंने लाभार्थियों से अनुरोध किया कि वे कार्यशाला में उपस्थित ई-कॉमर्स एवं मार्केटिंग विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त कर अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार तक पहुंच बढ़ाने के तरीकों को समझें।

विशिष्ट अतिथि  अजीत कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम), खूंटी ने प्रतिभागियों को बैंकों द्वारा उपलब्ध ऋण सुविधाओं, आवेदन प्रक्रिया तथा उद्यमियों के विकास के लिए संचालित विभिन्न वित्तीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्या भूषण सिन्हा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी), खूंटी ने अपने विचार साझा किए तथा पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों के विकास के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर  मनोज कुमार, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई); अनुग्रह सिन्हा, यूनियन बैंक आॅफ इंडिया;  मुकेश कुमार, यूको बैंक;  दिनेश कुमार, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी);  आदर्श प्रियदर्शी, इंडियन बैंक;  आलोक कुमार तिग्गा, केनरा बैंक तथा  अमित कुमार, बैंक आॅफ बड़ौदा, खूंटी ने भी प्रतिभागियों के साथ अपने विचार साझा किये।

विज्ञापन