Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : कतरास रामकनाली में बम फेंके जाने से दो ग्रामीण घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : कतरास रामकनाली में बम फेंके जाने से दो ग्रामीण घायल
विज्ञापन
  • धनबाद : कतरास रामकनाली में बम फेंके जाने से दो ग्रामीण घायल
  • आक्रोशित लोगों ने ओपी को घेरकर जताया आक्रोश

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। रामकनाली ओपी क्षेत्र के केसलपुर में गुरुवार की शाम बम फेंके जाने की घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना में रोहित मोदक और राम महतो घायल हो गये। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोगों ने रामकनाली ओपी पहुंचकर पुलिस के समक्ष नाराजगी जतायी। बताया जाता है कि घटना शाम करीब 7:30 बजे की है।

ग्रामीणों के अनुसार, इसी दौरान गांव में मौजूद लोगों की ओर बम फेंका गया, जिसकी चपेट में आने से रोहित मोदक और राम महतो घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 

घटना के बाद ग्रामीणों ने रामकनाली ओपी को घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि इलाके में अवैध कोयला खनन का विरोध करने और उसे रोकने की कोशिश के कारण बम फेंककर हमला किया गया। हालांकि, देर रात तक इस मामले में ग्रामीणों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी थी। 

पुलिस घटना की परिस्थितियों और बम फेंके जाने के कारणों की जानकारी जुटाने में लगी है। लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। घटना के बाद केसलपुर सहित आसपास के इलाके में पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गयी हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन