लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे धीरज प्रसाद साहू
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं सचिदानंद चौधरी भी मौजूद रहे। नेताओं ने चिकित्सकों से डॉ रामेश्वर उरांव के स्वास्थ्य की स्थिति और चल रहे उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
धीरज प्रसाद साहू ने डॉ रामेश्वर उरांव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वह लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर समाज और राज्य की सेवा कर रहे हैं। उनके अस्वस्थ होने की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि डॉ उरांव को जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिले और वे पुन: पूरी ऊर्जा के साथ जनसेवा में लौटें।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी डॉ. उरांव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल में मौजूद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकतार्ओं ने उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।