टीम एबीएन, रांची। एदलहातू, मोराबादी स्थित निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में प्री-नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए कहानी वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। बच्चों ने प्रेरणादायक एवं मनोरंजक कहानियां वेशभूषा, मुखौटों और रचनात्मक प्रॉप्स के साथ प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने कहा कि कहानी वाचन से बच्चों की भाषा, कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास एवं संचार कौशल का विकास होता है। सीमा शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।