Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : मलकेरा में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में अगलगी से आठ लाख का नुकसान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : मलकेरा में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में अगलगी से आठ लाख का नुकसान
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। थाना क्षेत्र के मलकेरा में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक में तब्दील हो गया। भुक्तभोगी दुकान संचालक मो. रिजवान के मुताबिक लगभग आठ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सामानों की सूची बनाने के बाद नुकसान का सही आकलन करना संभव है। 

बताते हैं कि रोज की तरह रात को भी रिजवान दुकान बंद कर अपने घर चला गया। घटना के वक्त कतरास पुलिस गश्त करते हुए उधर से गुजर रही थी। मोबाइल दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने दुकान के बाहर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क साधा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 

इसके बाद बगल में स्थित एक घर को खुलवा कर गृहस्वामी से दुकान संचालक के घर के बारे में जानकरी हासिल की और रिजवान को साथ लेकर दुकान पहुंचा। दुकान खोलने पर अंदर आग की लपटें व धुआं निकलता देख सभी दंग रह गये। तत्काल बिजली कटवायी गयी। तब तक राहगीर और आसपड़ोस के लोग वहां पहुंच गए थे। सभी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर हो चुकी थी।

विज्ञापन