Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सीएम की मां के निधन से पूरा झारखंड मर्माहत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीएम की मां के निधन से पूरा झारखंड मर्माहत
विज्ञापन
  • ​​सीएम की मां के निधन से पूरा झारखंड मर्माहत
  • सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार शाम निधन हो गया। उन्होंने रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने की है।

रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन की खबर आते ही सोरेन परिवार समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलते ही परिवार, करीबी और समर्थकों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन