- लोहरदगा : कई वार्डों में अच्छे स्ट्रीट लाइट खोलने की कोशिश
- वार्ड नंबर 19 लोहरदगा अपर बाजार, ओर वार्ड नंबर 16 अपर बाजार मेन रोड में दुर्गा पूजा पर नया ओर अच्छा जल रहा लाइट को उतारने का खेला शुरू
- आखिर किसके इशारे पर हो रहा है ये कार्य
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आज सुबह 8 बजे अपर बाजार लोहरदगा में बिजली पोल पर लगी 3 दिन पहले की लाइट को उतार कर सिर्फ पाइप एंगल छोड़ दिया गया है।
आसपास से पूछने पर ओर CCTV में देखने पर जानकरी मिली की 8 बजे लोहरदगा नगर परिषद से पोल के लिए क्रेन वाली गाड़ी आकर लाइट उतार कर ले गई , उतारने के पूर्व किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई कि क्यों अच्छी लाईट जो 3 दिन पूर्व लगा था उसे आखिर क्यों ओर किसके इशारे में वार्ड 19 के बिजली पोल से उतार कर ले जाया गया।
साथ ही चुन्नी लाल स्कूल के पास खत्री ज्वेलर्स के सामने पोल से पहले से लगी अच्छी लाइट को उतार कर दूसरी लाइट लगा कर पहले का लगा लाइट को भी उतार कर ले जाया गया , जबकि वो स्थान महत्वपूर्ण है यह 4 से पांच गली आदि हैं यहां लाइट को उतारने के बदले दोनों रोड के छोर पर लगा देना चाहिए था , चुनी लाल स्कूल जो चौक हैं।
वहां पर पहले की लाइट खराब है ओर जलती भी नहीं हैं न ही उसे चेंज कर रोड के दोनो तरफ ओर गलियों में लगाना चाहिए था। इस महत्वपूर्ण स्थान को वैसे ही छोड़ दिया गया है, आखिर दुर्गा पूजा के पहले लाइट लगा कर पुनः खोल दिया जा रहा है आखिर क्यों? ओर किसके इशारे पर ये देखने ओर जांचने का विषय है।