Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 44
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सीएम हेमंत सोरेन की मां के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीएम हेमंत सोरेन की मां के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन के निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने यहां जारी शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की। 

सरयू राय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूजनीया माताजी के निधन की सूचना बेहद मर्माहत करने वाली है। उन्होंने एक सफल और सार्थक जीवन जिया तथा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और मातृत्व स्नेह पाने वाले हजारों लोगों की विरासत छोड़ी है। 

उन्होंने कहा कि दिवंगत माताजी का स्नेह और व्यक्तित्व हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा। सरयू राय ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा समस्त परिजनों एवं समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन