Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

इरफान अंसारी देश के दूसरे औरंगजेब : पशुपति नाथ सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
इरफान अंसारी देश के दूसरे औरंगजेब : पशुपति नाथ सिंह
विज्ञापन

भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह का बड़ा हमला; पिता को लेकर लगाये गंभीर आरोप 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा/ धनबाद/ रांची। भारतीय जनता पार्टी ने सात अक्टूबर को जामताड़ा में सेवा ज्योति यात्रा के दौरान राज्य सरकार और मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ जोरदार हमला बोला। धनबाद के पूर्व सांसद और पार्टी नेता पशुपति नाथ सिंह ने मंत्री इरफान अंसारी पर अपने पिता और उनके मित्र फुरकान अंसारी को घर में कैद करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने मंत्री को दूसरा औरंगजेब करार देते हुए कहा कि वह अपने ही पिता के राजनीतिक हत्यारे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक सीता सोरेन ने जामताड़ा विधानसभा चुनाव में फर्जी मतदान और राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाये। 

यात्रा और वरिष्ठ नेताओं का हमला 

दीप ज्योति यात्रा गांधी मैदान से शुरू होकर मां चंचला चौक तक पहुंची। इस यात्रा में पशुपति नाथ सिंह और पूर्व सांसद सीता सोरेन सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में जब भी किसी अल्पसंख्यक के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है, तो इरफान अंसारी तुरंत वहां पहुंचकर हंगामा करने लगते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासनकाल में 2जी सहित कई बड़े घोटाले हुए। कांग्रेस ने देश को अंग्रेजों से भी अधिक लूटने का काम किया। उन्होंने जोर दिया कि जब देश की जनता मजबूत होगी, तभी पूरा देश मजबूत बनेगा। 

फर्जी मतदान व भ्रष्टाचार के आरोप 

सीता सोरेन ने आरोप लगाया कि जामताड़ा विधानसभा चुनाव के दौरान मधुपुर से लोगों को बुलाकर उनके खिलाफ फर्जी मतदान कराया गया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और पूर्व के चुनाव भवनों पर भी सवाल उठाये। सीता सोरेन ने कहा कि जहां विपक्ष चुनाव नहीं जीत पाता, वहां अब वोट चोरी के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अबुआ राज के नाम पर खुली लूट मची है और नौकरियां तक बेची जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में राज्य में राजनीतिक बदलाव होना तय है। 

पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने स्वास्थ्य की चिंता छोड़कर जामताड़ा में पार्टी संगठन का स्वास्थ्य देखने आये हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आम जनता के बीच पार्टी का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि इस दीप ज्योति यात्रा का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और पार्टी की नीतियों को जनता तक सीधे पहुंचाना है। 

विज्ञापन