Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जगदीश और शत्रुघ्न ने अंतरराष्ट्रीय हठ योग और कर्म योग कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा कर बढ़ाया झारखंड का मान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जगदीश और शत्रुघ्न ने अंतरराष्ट्रीय हठ योग और कर्म योग कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा कर बढ़ाया झारखंड का मान
विज्ञापन

गंगा दर्शन विश्व योग पीठ, मुंगेर में नौ दिवसीय प्रशिक्षण में भारत समेत लगभग 11 देशों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा 

टीम एबीएन, रांची। बिहार स्कूल आॅफ योग द्वारा मुंगेर स्थित गंगा दर्शन विश्व योग पीठ में आयोजित नौ दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के हठ योग एवं कर्म योग कोर्स को रांची के जगदीश सिंह और रामगढ़ के शत्रुघ्न कुमार ने सफलतापूर्वक पूर्ण कर झारखंड का गौरव बढ़ाया है। 

28 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के साथ-साथ अमेरिका, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, कनाडा, मलेशिया, मकाऊ, बुल्गारिया, वियतनाम, मैक्सिको और स्पेन सहित कई देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न देशों और राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच आयोजित इस प्रशिक्षण ने योग की वैश्विक स्वीकार्यता और भारतीय योग परंपरा के अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को भी प्रदर्शित किया। 

प्रशिक्षण के दौरान दोनों को हठ योग एवं कर्म योग के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पहलुओं की गहन जानकारी प्राप्त हुई। जगदीश सिंह और शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि नौ दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान उन्हें योग साधना, अभ्यास, अनुशासन और योग के जीवनोपयोगी पक्षों से जुड़ी कई नयी एवं महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं। विभिन्न देशों से आये योग साधकों के साथ विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान भी उनके लिए विशेष सीखने का अवसर रहा। 

परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती से मिला आशीर्वाद 

प्रशिक्षण के दौरान जगदीश सिंह और शत्रुघ्न कुमार को पद्म भूषण परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी से मिलने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर भी मिला। स्वामी निरंजनानंद ने बताया की हठ योग, प्राण शक्ति को संतुलित करता है और कर्म योग उसे दिशा प्रदान करता है। 

दोनों ने इस मुलाकात को अपने योग जीवन का प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव बताया। बिहार स्कूल आॅफ योग की योग परंपरा एवं गुरु-शिष्य परंपरा के सानिध्य में प्रशिक्षण प्राप्त करना उनके लिए विशेष महत्व रखता है। वर्तमान में जगदीश सिंह और शत्रुघ्न कुमार झारखंड स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन एच एम) के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी एच सी), ओरमांझी में योग प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।  

दोनों लगातार योग प्रशिक्षण, योग शिक्षा एवं योगासन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं एवम स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में योग को जनसामान्य तक पहुंचाने और योग आधारित स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के कार्य से जुड़े हैं। 

दोनों प्रशिक्षकों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को वे अपने कार्यक्षेत्र में लोगों तक पहुंचाने तथा योग को स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जोड़ने के लिए उपयोग करेंगे। उन्होंने अपने गुरु और डिवाइन योग एकादमी की डायरेक्टर डॉ परिणीता सिंह को मार्गदर्शन देने के लिए विशेष धन्यवाद दिया। 

योग के क्षेत्र में दोनों की निरंतर सक्रियता और उपलब्धियां झारखंड के लिए गौरव का विषय हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करना उनके योग के प्रति समर्पण, निरंतर सीखने की भावना और पेशेवर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

विज्ञापन