Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : स्टेशन रोड मलकेरा में रिजवान मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग, 8 लाख का सामान जलकर खाक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : स्टेशन रोड मलकेरा में रिजवान मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग, 8 लाख का सामान जलकर खाक
विज्ञापन
  • धनबाद : स्टेशन रोड मलकेरा में रिजवान मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग, 8 लाख का सामान जलकर खाक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के कतरास थाना अंतर्गत स्टेशन रोड मलकेरा में देर रात एक मोबाइल दुकान में भीषण आग लग गई। इस आगलगी में दुकान में रखा करीब 8 लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि स्टेशन रोड मलकेरा स्थित रिजवान मोबाइल नामक दुकान में रात के समय अचानक आग लग गई। उस वक्त घर के पास से पुलिस पेट्रोलिंग गुजर रही थी। पुलिस ने सड़क पर आग की लपटें देखीं तो आसपास के लोगों को आवाज लगाई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान के अंदर से धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं। आनन-फानन में दुकान मालिक को घर से बुलाया गया। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी फैल चुकी थी। इसके बाद बिजली का मेन लाइन कटवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखे सभी नए मोबाइल, रिपेयरिंग के लिए आए मोबाइल और अन्य सामान पूरी तरह जल गए। दुकानदार के अनुसार करीब 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं, तो वहीं दुकानदार और मोहल्ले के कुछ लोगों का आरोप है कि किसी ने जानबूझकर दुकान में आग लगाई है। उनका कहना है कि पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है।

फिलहाल सूचना पाकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी ने लगाई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन