Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 5
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : साइड लेने के विवाद में ट्रक चालक को आधा किलोमीटर घसीटा, ग्रामीणों ने बचाई जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : साइड लेने के विवाद में ट्रक चालक को आधा किलोमीटर घसीटा, ग्रामीणों ने बचाई जान
विज्ञापन
  • कोडरमा : साइड लेने के विवाद में ट्रक चालक को आधा किलोमीटर घसीटा, ग्रामीणों ने बचाई जान
  • मॉब लिंचिंग जैसी स्थिति बनने से पहले समाजसेवी व पत्रकार दीपेश ने किया हस्तक्षेप, दोनों चालकों में थाना में हुआ समझौता

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सतगावां/कोडरमा। सतगावां थाना क्षेत्र में मंगलवार को साइड लेने को लेकर दो ट्रक चालकों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक ट्रक चालक ने दूसरे चालक को ट्रक की खिड़की से पकड़कर करीब आधा किलोमीटर तक घसीट दिया। इस दौरान पीड़ित चालक लगातार “बचाओ-बचाओ” चिल्लाता रहा।

चालक की चीख सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने सासानावी फ्यूल सेंटर के पास ट्रक को रुकवाया और घसीटे जा रहे चालक को बचाया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। देखते ही देखते चालक के साथ मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे कुछ समय के लिए मॉब लिंचिंग जैसी गंभीर स्थिति बनने की आशंका पैदा हो गई।

जानकारी के अनुसार, बिहार के गोविंदपुर से झारखंड होकर कोलकाता बालू लेकर जा रहे एक ट्रक और झारखंड से बिहार की ओर गिट्टी लेकर जा रहे दूसरे ट्रक के चालकों के बीच बासोडीह से कालीडीह जाने वाले मार्ग पर साइड लेने को लेकर विवाद हुआ।

कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान एक चालक ने दूसरे चालक को ट्रक की खिड़की के अंदर से पकड़ लिया और ट्रक आगे बढ़ाते हुए उसे काफी दूर तक घसीटता ले गया। इस दौरान चालक की जान पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे समाजसेवी एवं पत्रकार दीपेश ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और भीड़ के बीच से चालक को सुरक्षित निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समय रहते हस्तक्षेप होने से बड़ी घटना होने से टल गई। बताया गया कि संबंधित ट्रक का नंबर JH-12-T-4099 है। स्थिति नियंत्रित होने के बाद ट्रक को थाना प्रभारी एवं बीडीओ की मौजूदगी में प्रशासन के हवाले किए जाने की जानकारी सामने आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सड़क पर साइड लेने जैसे मामूली विवाद भी कई बार गंभीर रूप ले लेते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है।
समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रक चालकों ने थाना में आपसी सुलह कर लिया है।

विज्ञापन