Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 7
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : बकाया मानदेय को लेकर सक्रिय हुआ जलसहिया अधिकार मंच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : बकाया मानदेय को लेकर सक्रिय हुआ जलसहिया अधिकार मंच
विज्ञापन
  • धनबाद : बकाया मानदेय को लेकर सक्रिय हुआ जलसहिया अधिकार मंच
  • जलसहियाओं का बकाया मानदेय को लेकर जलसहिया अधिकार मंच धनबाद जिलाध्यक्ष जया देवी ने कार्यपालक अभियंता को लिखा पत्र 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जलसहिया अधिकार मंच धनबाद जिला अध्यक्ष जया देवी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल टू धनबाद को पत्र लिखकर जलसहियाओं का बकाया मानदेय भुगतान करने की  मांग की है। 

पत्र के माध्यम से कहा गया है कि जलसहियाओं  को  विभाग से 10,000 और 12,000 रुपया भुगतान के लिए व्यवस्था की गयी थी, लेकिन बहुत जलसहियाओं को 10000 और 12000 का भुगतान अभी तक नहीं मिला है। दुर्गा पूजा के पावन पर्व  को ध्यान देते हुए जल्द भुगतान करने की मांग की है।

विज्ञापन