- धनबाद : महेशपुर कोल डंप में स्टॉक कोयले की हुई मापी, टीम ने लिया जायजा
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र की महेशपुर कोलियरी में कोल स्टॉक मापी टीम पहुंची।
टीम ने कोलियरी के कोल डंप में जमा स्टॉक कोयले की मापी कर स्थिति का जायजा लिया। टीम में अन्य कोलियरियों के अधिकारी भी शामिल थे। अधिकारियों ने डंप में मौजूद कोयले के स्टॉक की नापी की तथा आवश्यक आंकड़े दर्ज किये।
स्टॉक मापी के दौरान कोयले की मात्रा और डंप में उपलब्ध स्टॉक का आकलन किया गया। टीम में संजय कुमार, आरएस सिंह, शंकर दत्ता, नारायण हांसदा, सर्वेयर सोमनाथ घोष समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।