- धनबाद : जंपरों तथा ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कार्य को लेकर 6 से 13 अक्टूबर तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास के विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार अमर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 6 से 13 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 7 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा, दीपावली तथा छठ त्योहार को देखते हुए गणेशपुर, बाघमारा, मांद्रा एवं गोमो क्षेत्र के सभी कमजोर जंपरों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मति कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा संबंधित विद्युत शक्ति उपकेंद्रों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं:
- कॉल सेंटर (लोयाबाद प्रमंडल): 8797250685
- गणेशपुर उपकेंद्र: 8987796854
- भाटडीह उपकेंद्र: 8809833575
- गोमो उपकेंद्र: 8987796873
- मलकेरा उपकेंद्र: 8987796850
- राजगंज उपकेंद्र: 8987796852 / 9065308478
- तिलाटाँड उपकेंद्र: 8987796851 / 9608568849
- बाँसजोड़ा उपकेंद्र: 8987796853 / 9122853116