Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

करम मिलन समारोह सफल आयोजन पर सरना सदान मूलवासी मंच एवं केन्द्रीय सरना समिति ने मनाया जश्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
करम मिलन समारोह सफल आयोजन पर सरना सदान मूलवासी मंच एवं केन्द्रीय सरना समिति ने मनाया जश्न
विज्ञापन
  • करम मिलन समारोह सफल आयोजन पर सरना सदान मूलवासी मंच एवं केन्द्रीय सरना समिति ने मनाया जश्न

टीम एबीएन, रांची। सरना सदान मूलवासी मंच एवं केन्द्रीय सरना समिति के द्वारा करम मिलन समारोह सफल आयोजन हुआ। करम मिलन समारोह में धर्म, संस्कृति और परंपरा को बचाने का लिया संकल्प। सरना सदान मूलवासी मंच एवं केंद्रीय सरना समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को अल्बर्ट एक्का चौक में करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया।।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ एवं रांची की महापौर रोशनी खलखो शामिल हुईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पाहन जगलाल पाहन ने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भेलवा फाड़कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ करम पर्व की खुशियां मनाई।

मुख्य पाहन जगलाल पाहन ने कहा कि आज अपनी धर्म-संस्कृति और रीति-रिवाज को बचाने की जरूरत है। आने वाली पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना होगा और उनके अंदर अपने धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करनी होगी। उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों और परंपराओं को सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि समाज अपने पूर्वजों द्वारा दी गई व्यवस्था और परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम करेगा*उन्होंने कहा कि जिस सोच और सपने के साथ वीर शहीदों ने अलग राज्य के लिए संघर्ष किया था  वह सपना अभी अधूरा है। उन्होंने संकल्प दोहराते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपने धर्म, संस्कृति और रीति-रिवाज को खत्म नहीं होने दिया जाएगा।

समारोह के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की गई। इसके बाद पारंपरिक नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के साथ करम पर्व की खुशियां मनाईं। अंत में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, करम मिलन समारोह के मुख्य संरक्षक सन्नी टोप्पो, सरना सदन मूलवासी मंच के अध्यक्ष अर्चना मिर्धा, करन नायक, मुकेश मुंडा, आशीष मुंडा, विशाल मंडा, नरेश पहन शोभा कच्छप , प्रदीप मुंडा, अशोक मुंडा आदि सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे। 

विज्ञापन