Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 8
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : राजगंज लाल बाजार में अगलगी से भारी नुकसान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : राजगंज लाल बाजार में अगलगी से भारी नुकसान
विज्ञापन
  • धनबाद : राजगंज लाल बाजार में अगलगी से भारी नुकसान
  • राजगंज लाल बाजार में दुकान में चोरी के बाद आगजनी, 60-70 हजार का सामान जलकर राख
  • अज्ञात चोर दुकान के पीछे का चदरा उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में आग लगा दी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, राजगंज (धनबाद)। राजगंज थाना क्षेत्र के लाल बाजार में रविवार की देर रात एक दुकान में चोरी और आगजनी की घटना सामने आयी है। अज्ञात चोर दुकान के पीछे का चदरा उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में आग लगा दी। घटना में करीब 60 से 70 हजार रुपये के सामान के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 1:30 बजे लाल बाजार निवासी नांटू दे की दुकान में चोर पीछे की ओर से चदरा उखाड़कर दाखिल हुए। दुकान में रखे ब्रेड, कोलगेट, ब्रश समेत अन्य सामान आग की चपेट में आकर जल गए। वहीं दुकान में रखे करीब 7 हजार रुपये नगद चोरी होने की भी बात सामने आयी है।

हालांकि दुकान में रखे तीन फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक और एक बाइक आग की चपेट में आने से बच गये। आग की वजह से दुकान की पूरी वायरिंग जलकर क्षतिग्रस्त हो गयी। दुकानदार के अनुसार, घटना में करीब 60 से 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

बताया जाता है कि रात में राजगंज पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद दुकानदार और उनके परिजन मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस ने भी सहयोग किया।

दुकान खोलने पर अंदर सामान जला हुआ और बिखरा पड़ा मिला। सूचना पर राजगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकानदार की ओर से थाने में घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

विज्ञापन