- पलामू : काली कंबल वाले बाबा से आशीर्वाद लेकर लौट रही नानी और नाती गंभीर
- काली कंबल वाले बाबा से आशीर्वाद लेकर लौट रही महिला और दो वर्षीय नाती बाइक हादसे में घायल, रेफर
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद (पलामू)। पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर अलियारपुर गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक 65 वर्षीय महिला और उसका दो वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गये।
बाइक के चालक को भी हल्की चोट लगी। घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला और बच्चे को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि ऋषिअप गांव निवासी कुंती देवी (65) अपने दो वर्षीय नाती खुशहाल कुमार के साथ हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय के समीप मैदान में चल रहे स्वास्थ्य शिविर में काली कंबल वाले बाबा से आशीर्वाद लेकर बाइक पर बैठ कर वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर अलियारपुर गांव के समीप उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी।
हादसे में कुंती देवी और उनके नाती खुशहाल कुमार घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।