- पलामू : सर्पदंश से महिला की बिगड़ी हालत, अस्पताल में इलाज जारी
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद (पलामू)। पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के महुदंड पंचायत अंतर्गत फटिया गांव निवासी 18 वर्षीय उषा देवी को सांप ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का सर्पदंश से संबंधित इलाज शुरू किया। चिकित्सकों की निगरानी में महिला का उपचार किया जा रहा है। इलाज के बाद फिलहाल महिला की स्थिति ठीक बतायी जा रही है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा और पूर्व मुखिया विजय यादव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। दोनों ने घटना की जानकारी ली और महिला के स्वास्थ्य के संबंध में चिकित्सकों एवं परिजनों से जानकारी प्राप्त की।