- बोकारो : चंद्रपुरा में चोर गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार, सामान बरामद
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चंद्रपुरा (बोकारो)। पुलिस ने डीवीसी आवासीय कालोनी व आसपास घर व दुकान में चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है तथा दो चोर को सामानों के साथ गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार डीवीसी कालोनी व स्टेशन रोड में 3 व 4 अक्तूबर की रात कई जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अपराधियों में सूरज कुमार (पिता शिवा गंझू) पश्चिम पल्ली, पाईप साइट तथा उदय कुमार (पिता जोगेन्द्र राम) पश्चिम पल्ली, रांगामाटी पश्चिमी के रहने वाले हैं। दोनों फिलवक्त चंद्रपुरा के झिंझिरघुटू गांव में लुसू मांझी के घर किराये पर रह रहे थे।
जगन्नाथ मंदिर के पुजारी संतोष कुमार पांडा ने मंदिर में चोरी का प्रयास तथा सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त करने तथा उसी रात राजेश कुमार राय के कैटल फीड नामक दुकान के शटर का ताला तोडकर दुकान से सामान चोरी, विक्रांत पासवान एवं अरूण किस्कू के घर के सामने खड़ा छोटा हाथी टाटा मैजिक गाडी में लगे बैटरी की चोरी, बुधनी नामक महिला ने एंड्रॉइड मोबाईल चोरी, पाईप साईड हनुमान मंदिर में चोरी के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
छापेमारी दल में पुअनि/ थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह, पुअनि अमरजीत कुमार, कुंदन कुमार पासवान, जितेन्द्र कुमार, रंजन कुमार, चन्दन कुमार दुबे, अनिल कुमार यादव, विवेक कुमार पांडेय, अजमत हुसैन आदि शामिल थे।