Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कतरास : सुधा डेयरी फार्म की करकट काट दूध-दही और नगदी की चोरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कतरास : सुधा डेयरी फार्म की करकट काट दूध-दही और नगदी की चोरी
विज्ञापन
  • कतरास : सुधा डेयरी फार्म की करकट काट दूध-दही और नगदी की चोरी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर पोस्ट आॅफिस के सामने स्थित सुधा डेयरी फार्म की दुकान में रविवार की रात चोरी हो गयी। 

अज्ञात चोर करकट की सीट तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और करीब 15 लीटर दूध, दही समेत लगभग आठ हजार रुपये के सिक्के लेकर फरार हो गये।

सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक सुरेश वासन ने गल्ला टूटा हुआ देखा। दुकान की करकट की सीट भी क्षतिग्रस्त थी और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना कतरास पुलिस को दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच शुरू की। चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस चोरी के तरीके और आसपास की गतिविधियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

थाना के पास चोरी से दुकानदारों में चिंता

थाना के नजदीक हुई चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों में चिंता है।

विज्ञापन