- धनबाद : हैवी ब्लास्टिंग से दहशत में लोग
- माइंस से उड़कर बस्ती में गिर रहे पत्थर, डीजीएमएस का उल्लंघन कर चलायी जा रही कंपनी
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/कुसुंडा। कुसुंडा क्षेत्र अंतर्गत गोधर में संचालित आरए माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड, जो बीसीसीएल के अधीन कार्य करती है, वहां हैवी ब्लास्टिंग को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने केंद्रीय कोयला मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि कंपनी द्वारा ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा मानकों और डीजीएमएस के दिशा-निर्देशों का उचित पालन नहीं किया जा रहा है। कि हैवी ब्लास्टिंग के दौरान माइंस से उड़े कई पत्थर काली बस्ती, नयाडीह तथा कुसुंडा सात नंबर क्षेत्र में जाकर गिरे हैं। पत्थरों के बस्ती के आसपास गिरने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। यदि ब्लास्टिंग के दौरान कोई बड़ा पत्थर आबादी वाले क्षेत्र में गिरता है, तो जान-माल का नुकसान हो सकता है।
मनमानी ढंग से कंपनी चलाया जा रहा है रत्नेश कुमार ने पूरे मामले की जांच कराने, ब्लास्टिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने तथा यदि जांच में लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, ओर लिखा है कि आबादी के नजदीक होने वाली ब्लास्टिंग में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।