Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : छापेमारी में 12 सशस्त्र अपराधी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर : छापेमारी में 12 सशस्त्र अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, देवघर। झारखंड के देवघर जिला पुलिस ने छापेमारी कर जयमंगला आश्रम से गुरुवार रात अपराध की योजना बना रहे एक दर्जन सशस्त्र अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि 19 जनवरी की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त के गिरोह के 10-15 सशस्त्र अपराधी स्थानीय शिवगंगा लेन के जयमंगला आश्रम में एकत्र होकर अपराध की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 सशस्त्र अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से दो 9 एमएम बोर का देशी सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल (मैगजीन समेत), पांच 7.65 एमएम बोर के देशी सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल (मैगजीन समेत), देशी रायफल (मस्केट)- दो, रिवाल्वर- एक, देशी कट्टा- एक, 12 बोर के बंदूक के जिंदा कारतूस- 24, 9 एमएम का जिंदा कारतूस-14, 08 एमएम का जिंदा कारतूस-दो, 7.62 का जिंदा कारतूस-दो, 9 एमएम का अतिरिक्त मैगजीन- छह, 9 एमएम का खोखा-दो, 7.65 एमएम का खोखा- 15, एक स्टील के चाकू के साथ ही चार बाइक बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,309