Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 64
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : मैथन में वर्ना कार की टक्कर से बाइक सवार 5 फीट हवा में उछला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : मैथन में वर्ना कार की टक्कर से बाइक सवार 5 फीट हवा में उछला
विज्ञापन
  • धनबाद : मैथन में वर्ना कार की टक्कर से बाइक सवार 5 फीट हवा में उछला
  • युवक की स्थिति गंभीर, CISF और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मैथन, (धनबाद)।धनबाद के मैथन में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैथन डैम से कल्याणेश्वरी मंदिर जाने वाले मार्ग में मैथन होटल के समीप सुबह करीब 8:00 बजे एक तेज रफ्तार वर्ना कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार हिमांशु तिवारी करीब 5 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में युवक के सिर में बेहद गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस और CISF जवानों ने दिखाई मानवता

घटना के बाद मौके पर मौजूद कल्याणेश्वरी पुलिस एवं सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को मैथन स्थित डीवीसी के बी. पी. नियोगी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पश्चिम बंगाल के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया।

घायल की पहचान

घायल युवक की पहचान आनंद नगर, कुमारधुबी निवासी हिमांशु तिवारी (उम्र करीब 20 वर्ष, पिता - अखिलेंद्र तिवारी) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस कार चालक और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन