Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 62
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा में अवैध ग्रीन पत्थर खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, पिकअप वैन जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा में अवैध ग्रीन पत्थर खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, पिकअप वैन जब्त
विज्ञापन
  • कोडरमा में अवैध ग्रीन पत्थर खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, पिकअप वैन जब्त

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। ढाब थाना क्षेत्र के गोरियाडीह में अवैध ग्रीन पत्थर खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने अवैध ग्रीन पत्थर लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

डीएफओ के निर्देश पर गठित हुई टीम

जानकारी के अनुसार कोडरमा डीएफओ सौमित्र शुक्ला को सूचना मिली थी कि ढाब थाना क्षेत्र से अवैध रूप से ग्रीन पत्थर लोड कर एक पिकअप वैन डोमचांच की ओर जा रही है। सूचना मिलने के बाद डीएफओ ने रेंजर रविंद्र कुमार को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गठित कर ढाब क्षेत्र में छापेमारी के लिए भेजी गई। 

पुलिस की मदद से वाहन की तलाश

इसी दौरान टीम को डोमचांच थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध पिकअप वैन दिखाई दी। टीम ने वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक कुछ दूर आगे जाकर पिकअप खड़ी कर मौके से फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से लोड ग्रीन पत्थर बरामद हुआ। इसके बाद पिकअप वैन को जब्त कर कोडरमा लाया गया और सुरक्षित रखा गया है। 

अवैध खनन में शामिल लोगों की तलाश
वन विभाग ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम अवैध ग्रीन पत्थर खनन और उसकी ढुलाई में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन