Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कुडू में नये रेस्टोरेंट का फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कुडू में नये रेस्टोरेंट का फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन
विज्ञापन
  • लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कुडू में नये रेस्टोरेंट का फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन
  • कहा- युवाओं का स्वरोजगार की ओर बढ़ना आत्मनिर्भर झारखंड की पहचान है

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के सांसद सह छत्तीसगढ़ राज्य के कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत आज अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुड़ू प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय युवा उद्यमी चीकू साहू के नवनिर्मित रेस्टोरेंट का विधिवत फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।

रेस्टोरेंट पहुंचने पर युवा व्यवसायी  एवं उनके परिवारजनों तथा स्थानीय लोगों ने सांसद महोदय का फूलों का गुलदस्ता देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद श्री भगत ने चीकू साहू को नए प्रतिष्ठान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वरोजगार की ओर युवाओं का बढ़ना ही आत्मनिर्भर झारखंड की पहचान है।

इस रेस्टोरेंट के खुलने से न केवल स्थानीय लोगों को एक अच्छी सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के कई युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। कुडू जैसे क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक रेस्टोरेंट और सुविधाओं का खुलना विकास का प्रतीक है। इस अवसर पर सांसद जी ने रेस्टोरेंट परिसर का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्था की सराहना की।

विज्ञापन