Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : अंवराझरिया झरना हादसे में दो युवकों की मौत पर सांसद सुखदेव भगत ने जताया गहरा शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : अंवराझरिया झरना हादसे में दो युवकों की मौत पर सांसद सुखदेव भगत ने जताया गहरा शोक
विज्ञापन
  • लोहरदगा : अंवराझरिया झरना हादसे में दो युवकों की मौत पर सांसद सुखदेव भगत ने जताया गहरा शोक
  • पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया ढाढस

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। किस्को प्रखंड स्थित अंवराझरिया झरना में नहाने के क्रम में होंदगा निवासी रितेश शाहदेव तथा रूपेश कुमार सिंह दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से हुई  मृत्यु की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

घटना की जानकारी मिलते ही लोहरदगा लोकसभा के सांसद सह छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत शाम किस्को में स्थित स्वर्गीय रितेश शाहदेव के घर पहुंच कर शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। सांसद श्री भगत ने कहा कियह अत्यंत ही दुखद और हृदयविदारक घटना है। 

रितेश और रूपेश जैसे दो नौजवानों का इस तरह चले जाना परिजनों एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।इस दुख की घड़ी में मैं परिवार के साथ खड़ा हूं।

विज्ञापन