Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : एचएस इंपीरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए सांसद सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : एचएस इंपीरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए सांसद सुखदेव भगत
विज्ञापन
  • लोहरदगा : एचएस इंपीरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, सांसद सुखदेव भगत हुए शामिल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कैरो लोहरदगा। कैरो के चरीमा स्थित एचएस इंपीरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव  का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।

इससे पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा पूरे जोश-खरोश के साथ सांसद का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर  सांसद ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा सबसे जरूरी है। शिक्षा के बिना समाज और देश का विकास संभव नहीं है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज गांव-देहात में भी इतने अच्छे कार्यक्रम और इतने अच्छे स्कूल संचालित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है, यह बड़ी उपलब्धि है। 

इन बच्चों की आँखों में जो सपने हैं, उन सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। शिक्षा वो दीपक है जो अंधकार को मिटाकर जीवन में उजाला भरती है। बच्चों के प्रतिभा का तुलना कभी भी दूसरे बच्चों से नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि आज की शिक्षा ही कल आपका भविष्य तय करेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि इस स्कूल के बच्चे एक दिन कैरो का नाम पूरे झारखंड में रोशन करेंगे। 

सांसद ने स्कूल के प्राचार्य इरशाद अंसारी, निदेशक ताहिर अंसारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा  कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्कूल का अनुशासन और गाइडलाइन काफी सराहनीय है। वार्षिकोत्सव में स्कूल के बच्चों ने  स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और भाषण जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद के निजी पीए आलोक साहू, लोहरदगा जिला अंजुमन सचिव सैयद शाहिद अहमद बेलो, कैरो थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार, सहित प्रखंड सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी, मुस्लिम अंसारी, सरत कुमार विद्यार्थी, अल्ताफ अंसारी, वसीम खान, ताजुल अंसारी, शाहजहां अंसारी, तेम्बू उरांव, चरकू सरदार, खुर्शीद अंसारी, इम्तियाज अंसारी, नारायण उरांव, विद्यालय परिवार से शिक्षक इरशाद अंसारी, वसीम अंसारी, शोएब अंसारी, आतिफ अंसारी, रेहान अंसारी, आसिफ अंसारी, धान कुमार, राजश्री उरांव,  आलिया अरशद, फूलमती कुमारी, संध्या सिंह, नीलम पन्ना, शाहीना परवीन, नरगिस परवीन, उर्मिला तिर्की, अल्फा लकड़ा, सुशीला खलखो, ममता कुमारी, मनदीपा देवी व अभिभावकगण उपस्थित थे।

विज्ञापन